क्रांतिकारी स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर गोष्ठी हुई आयोजित।
रिपोर्ट: असगर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■■
- बंगरुआ ब्रांच कमेटी के नेतृत्व मे कैम्प कार्यालय पर 22से 28फरवरी तक राष्ट्र व्यापी आह्वान
- आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ाने महंगाई बेरोजगारी को रोकने आदि पर नहीं है कोई ध्यान कहा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेताओं ने
प्रतापपुर ( देवरिया)भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बंगरुआ ब्रांच कमेटी के नेतृत्व मे कैम्प कार्यालय पर 22से 28फरवरी तक राष्ट्र व्यापी आह्वान के दरम्यान आज महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया
गया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के किसान मजदूर रोजगार विरोधी बजट की प्रति जलाकर विरोध किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा राज्य कमेटी के सदस्य एवम जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने वर्ष 2023_24के लिए जो बजट पेश किया है
वह सिर्फ मुठ्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। मनरेगा सहित कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार, खाद्य सुरक्षा आदि मे बड़े पैमाने पर कटौती की गई है।
यूपी सरकार का बजट तो निजीकरण संप्रदायिकरण को बढ़ावा देने वाला बजट है और आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर वादों का भ्रम जाल हैं।
आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ाने महंगाई बेरोजगारी को रोकने आदि पर कोई फोकस नही है। यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर बढ़ते हमले को रोकने में योगी सरकार पूरी तरह विफल हैं। बंकुल गांव के अन्दर हत्या कर दफनाई गई युवक की लाश का कोई शिनाख्त न होना, भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के पास युवती के साथ वीभत्स अमानवीय कृत्य सत्ता धारी लोगो की चुप्पी योगी सरकार की सुदृढ़ कानून व्यवस्था के नारे की कलई खोल कर रख दिया है।
इन घटनाओं से पर्दा नहीं उठा तो माकपा शीघ्र ही आन्दोलन शुरू करेगी। हमें चंद्रशेखर आजाद की कुर्बानी से यहीं सीख मिलती हैं। आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ बजट की प्रति जलाकर सभा का समापन किया गया। सभा में कामरेड नरेंद्र देव परशुराम बैरिस्टर प्रसाद कविलाश जयराम कुशवाहा सहाबुद्दीन रमाकांत कुशवाहा कप्तान महात्म यादव झपसी अनिल आमिर हुसैन अविनाश यदुवंशी रामलोचन भगत रामाजी राणा प्रताप यादव हैदर अली कयामुद्दीन राजेंद्र ठाकुर राजनाथ यादव सेराज अंसारी आदि मौजूद रहे।






