
देवरिया, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने विधानसभा सदन के बजट सत्र की कार्यवाही में सम्मिलित होकर अमृत काल के बजट का समर्थन करते हुए पूरे प्रदेश व देश मे हुए विकास कार्यो से सदन को अवगत कराते हुए कहा कि यह बजट जनकल्याणकारी है। इसके लिए उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि अमृतकाल का इज बजट उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त जनता के आशा के अनुरूप समृद्ध, सम्पन्न, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश एवम अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को धन्यवाद दिया। उन्होंने बजट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें जहाँ ग्रामीण महिलओं को सशक्त बनाने हेतु स्वयं सहायता समूहों के लिए 83 करोड़ रुपये का प्रावधान है वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामान्य वर्ग की बालिकाओं व अन्य पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं का ध्यान रखा गया है।
उन्होंने सदन में आगे कहा निराश्रित महिलाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला पेंशन योजना, गर्भवती महिलाओं से जुड़ी योजना, कन्या सुमंगला योजना इन सभी में बजट का बड़ा प्रावधान किया गया है। प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महिला पीएसी की तीन बटालियन का गठन किया जा रहा है।
विधानसभा में बजट का समर्थन करने पर देवरिया जनपद के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अमरनाथ सिंह, वीरेन्द्र कुशवाहा, अवधेश यादव, लल्लन सिंह, अभिषेक जायसवाल, अजय दूबे वत्स, विनय पाण्डेय, अनूप उपाध्याय, प्रकाश पाण्डेय, मुरली मिश्र, अमित सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, अंकित मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, अजय गौतम, धनन्जय चतुर्वेदी ने बधाई दी है।




