बर्खास्त हुए शिक्षकों में इनसे होनी है वसूली, आर सी जारी
देवरिया जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती हुए दर्जनों शिक्षकों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने की शिकायत की गई थी।
एसटीएफ और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई जांच में 85 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
◆जिले के सलेमपुर के सोहनाग रोड निवासी राम लखन से 63.86 लाख रुपये,
◆ठाकुरनगर वार्ड के राम भरोसे से 87.60 लाख रुपये,
◆सलाहाबाद वार्ड निवासी वीणा रानी से 72.69 लाख रुपये,
◆टीचर्स कालोनी के सुशील सिंह से 48.24 लाख रुपये,
◆ हरैया के आलोक से 11.90 लाख रुपये और गौरव से 10.37 लाख रुपये,
◆कपरीपार की स्वाति तिवारी से 37.65 लाख रुपये,
◆विराजमार के वेद प्रकाश तिवारी से 22.62 लाख रुपये,
◆बरडीहा के गुलाब चंद्र से 22.62 लाख रुपये,
◆बरसीपार के राजेश से 34.79 लाख रुपये वसूले जाने हैं।
◆ वहीं डुमवलिया के दीनानाथ तिवारी से 85.17 लाख रुपये,
◆बभनौली पांडेय के बृजानंद यादव से 54.15 लाख रुपये,
◆कसिली की रीता मिश्रा से 77.51 लाख रुपये,
◆बरसीपार की रेनुबाला से 63.86 लाख रुपये,
◆नोनापार की प्रियंका से 46.50 लाख रुपये,
◆रेवली के हरेंद्र यादव से 96 लाख रुपये, ◆मझवलिया के बृंदालाल गौतम से 54.42 लाख रुपये,
◆रंगौली के चंद्रभूषण यादव से 43.50 लाख रुपये,
◆बतरौली के सरोज यादव से 37.93 लाख रुपये,
◆भागलपुर के संजय कुमार से 68.50 लाख रुपये,
◆तिवारीपुर के अभिषेक तिवारी से 9.65 लाख रुपये की वसूली की जानी है।





