*झांसी के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में होगा दो दिवसीय वृहद बुंदेलखंड किसान मेला*
रिपोर्ट : विनय पचौरी
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■
- रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के प्रांगण में बुंदेलखंड कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियों की गयी समीक्षा
- होगा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी
- बुंदेलखंड में कृषि निर्यात एवं पोषक अनाज की संभावनाएँ” थीम पर चर्चा 26 से 27 फरवरी 2023 को
- साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यानमाला एवं कृषिगोष्ठी का आयोजन
माननीय कुलपति श्री अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में 26 से 27 फरवरी 2023 को होने वाले बुंदेलखंड कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा की गयी ।
कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी “बुंदेलखंड में कृषि निर्यात एवं पोषक अनाज की संभावनाएँ” थीम पर हो रहा है जिसमे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी शोध संस्थानों के साथ साथ मध्य प्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र नवीनतम कृषि तकनीकियों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा किसान उत्पादक संघों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमी, इफको, एनएससी, जिले के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, प्रमुख लागत कंपनी आदि भी भाग लेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कृषि मंत्री तथा राज्य स्तर के मंत्रीगणों की भी सहभागिता होनी हैं।
इस कृषक मेले में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रो व ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन, मोबाइल पौध स्वास्थ्य क्लिनिक वैन, बुंदेलखंड के लिए उपयुक्त फसल, फल, फूल एवं सब्जी कैफेटेरिया, ड्रैगनफ्रूट एवं स्ट्रॉबेरी की खेती, संरक्षित खेती, उन्नतशील बीज और पौध की विक्री के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यानमाला एवं कृषिगोष्ठी का आयोजन किया जाना हैं।
यह मंच किसानों, उत्पादकों, थोक विक्रेताओं, आयातकों, निर्यातकों के लिए हैं साथ ही साथ कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि मशीनरी से संबंधित अन्य सभी हितधारकों के लिए है, जो अपने व्यवसाय और गतिविधियों में विस्तार और विविधता लाना चाहते हैं । इस बैठक में सभी डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।






