साध्वी आस्था व्यास ने राधा कृष्ण लीलाओं का किया संगीत में वर्णन | भजनों पर श्रद्धालु भक्त झूमे।
उरई में अजनारी रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा दौरान साध्वी आस्था अभ्यास ने राधा कृष्ण की सुंदर कथा का वर्णन संगीतमय लय में किया।
परीक्षत के रूप में रहे प्रहलाद सिंह परिहार साथ मे संस्कृत शिक्षक रामराज तिवारी द्वारा मंच से साध्वी आस्था व्यास व आए हुए श्रद्धालु जनो के द्वारा धर्म लाभ लेने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया
वही फोकस न्यूज 24×7 के प्रदेश सम्पादक विनय पचौरी व पत्रकार डॉक्टर बनवारी लाल शास्त्री का मंच से आचार्यों के अनुरोध पर साध्वी आस्था व्यास द्वारा पट्टिका पहनकर सम्मान किया गया
पंडाल मे हजारो श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
वही साध्वी आस्था व्यास ने जब यह भजन सुनाया ” सोई हुई किस्मत जगा देगी चरण राज राधा रानी की तो कथा पंडाल में श्रद्धालु झूम उठे।





