*कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सहाबुद्दीन ने लाला पहलवान को दिखाया आसमान*
बनकटा (एसएनबी) क्षेत्र के चकिया कोठी में भाजपा के गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन सिंह द्वारा आयोजित रामकथा का शुभरम्भ कुश्ती दंगल प्रतियोगिता से हुआ।
कुश्ती दंगल का शुभरम्भ भाजपा नेता एवं चौधरी चरण सिंह महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद सहाय ने फीता काट कर किया।
कुश्ती का सबसे शानदार मुकाबला भवानी छापर के पहलवान सहाबुद्दीन और देवरिया के पहलवान लाला पहलवान के बीच रहा।दोनों पहलवान कर मिनट तक एक दूसरे को दांव लगते रहे पांचवे मिनट में भवानी छापर के पहलवान सहाबुद्दीन ने लाला पहलवान को आसमान दिखा दिया।दर्शकों ने तालियों के गड़गड़ाहट से विजेता पहलवान का उत्साह वर्धन किया।
पूरे कुश्ती में गोरखपुर के विक्की पहलवान को खामपार के पहलवान मन्नान पहलवान ने पटखनी देकर अपनी बहबाही लूटी।गोपालगंज के राजू पहलवान व विकास पहलवान देवरिया की कुश्ती बराबरी में छूती।घांटी के पहलवान अनिकेत व देवरिया के राज के बीच कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।देवरिया के धीरज व गोविंद पहलवान घांटी का रोमांचक मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।इसी प्रकार गाजीपुर के पहलवान आशीष तथा नवल पहलवान देवरिया की कुश्ती भी रोमांचक मुकाबले के बीच बराबरी पर ही छूटा।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विनय पांडेय जटाशंकर सिंह ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा राजनारायण सिंह भाजपा नेता हृदयलाल शर्मा मदन यादव जितेंद्र सिंह मैनेज सिंह सुरेंद्र सिंह टुनटुन जयप्रकाश तिवारी मकसूद अहमद भोप्तपुरी विनोद सिंह बघेल ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राय गुड्डू गोस्वामी सुबास राजभर संजय सिंह सैथवार राघवेंद्र सिंह संजय पटेल रामेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।कुश्ती का संचालन जाकिर पहलवान ने किया।





