देवरिया जनपद मे दिनांक 18.09.2023 को थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा नदावर पुल के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक इनोवा चार पहिया वाहन से एक विशिष्ट धातु की मूर्ति के साथ पांच अभियुक्तों क्रमशः रमाकान्त कुशवाहा पुत्र स्व0 छठ्ठू कुशवाहा निवासी-टोला अहिबरन राय थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, आकाश यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी-मुजफ्फरपुरथाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़,सतीशचन्द्र ध्यानी पुत्र स्व0 फिरंती राम निवासी-राजेपुर थाना सराय ख्वाजा जनपद देवरिया,राधेश्याम गौतम पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी-देवपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़,प्रशान्त पाटिल पुत्र विक्रम पाटिल निवासी-धरमपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।       अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त मूर्ति अष्टधातु की है जिसकी बाजारू कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये से अधिक है। पुलिस टीम द्वारा बरामद विशिष्ट धातु मूर्ति का वजन आठ कि0ग्रा0 से अधिक है। चार पहिया वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सलेमपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम मे उ0नि0 अश्वनी प्रधान,कां0विजय मौर्या, कां0 गुलाबचन्द्र,कां0 अभिषेक यादव,कां0 अखिलेश यादव,कां0 रईस एवं कां0 सुनील यादव   कोतवाली थाना सलेमपुर देवरिया रहे।

Share.