Spread the love

जालौन नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

जालौन नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नारी शक्ति, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी सशक्तिकरण, त्याग, वीरता और सेवा भाव को उजागर करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने भारत की महान नारी शक्तियों माता जीजाबाई, रानी दुर्गावती, सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होलकर एवं रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। छात्राओं की सशक्त प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और उपस्थित महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती नीलम, मधु पांडे, निशा महेश्वरी, अनीता महेश्वरी, अनीता द्विवेदी, मेघा भारद्वाज, सुनीता शर्मा, सीमा द्विवेदी, दीप्ति सुहाने, शिबी गुप्ता, महक, अनामिका, निमिषा और राम जानकी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार, देशभक्ति और नारी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

रिपोर्ट – फोकस न्यूज़ 24×7
महेश चौधरी, जालौन

Share.