Spread the love

सतेन्द्र देदर ने नव वर्ष एवं गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

बघैरा क्षेत्र से आगामी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सतेन्द्र देदर ने नव वर्ष एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संदेश में सतेन्द्र देदर ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में स्वास्थ्य, खुशहाली, तरक्की और शांति लेकर आए तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी तथा आम जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए वे जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। जनता के सहयोग से बघैरा क्षेत्र को विकास की नई दिशा और नई पहचान दिलाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
सतेन्द्र देदर ने कहा कि वे हर वर्ग के हितों की रक्षा, युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नव वर्ष और गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकता, भाईचारे, देशभक्ति और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और क्षेत्र को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।
अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को
नव वर्ष एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सतेन्द्र देदर
आगामी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
बघैरा

Share.