पुलिस पब्लिक और पत्रकारो की हुई संगोष्ठी ग्राम छौना मानपुरा मे।
■पुलिस, पत्रकार और पब्लिक एक दूसरे के पूरक है कहा वक्ताओ ने
उरई जालौन पुलिस पब्लिक और पत्रकारो की संयुक्त गोष्ठी माधौगढ सर्किल के ग्राम छौना के सचिवालय मे सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता की पत्रकार एकता संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां ने और गोष्ठी के मुख्य अतिथि रहे थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार, विशिष्ट अतिथि के रुप मे मंचस्थ रहे चौकी प्रभारी ऊमरी भरत कुमार, ग्राम प्रधान छौना सुरेन्द्र कुमार आदि।
गोष्ठी का विषय था समाज मे पुलिस पब्लिक और पत्रकारो की भूमिका।
विषय पर बोलते हुये मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार ने कहा तीनो की भूमिका समाज मे शांति व्यवस्था, आपसी सौहाद्र, खुशहाली रखने मे वहुत ही महत्वपूर्ण है, तीनो को अपनी अपनी भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभानी चाहिये।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये पत्रकार एकता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां ने कहा पुलिस, पत्रकार और स्वयं जनता के लोग समाज के सजग प्रहरी है तीनो ही एक दूसरे के पूरक है इसलिये अपनी अपनी जगह सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी।
चौकी प्रभारी ऊमरी भरत कुमार ने यातायात और साइबर क्राइम पर जन समूह को विस्तार से बताया।
संचालन की जिम्मेदारी सभाली युवा समाजसेवी सत्यम राठौर ने और आभार ज्ञापित किया ग्राम प्रधान छौना सुरेन्द्र कुमार राठौर ने।
इस दौरान सुघर सिंह, पूर्व सैनिक रामसनेही राठौर, मुन्नालाल राठौर, विनोद कुमार, आशाराम, प्रमोद कुमार सिंह राजावत, श्रीराम सिंह सेंगर, रितिक राठौर सहित बडी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





