Spread the love

अर्ध जला मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्ट  : मुहम्मद युसुफ 

focusnews24x7 

            ■■■■■■■■■

प्रतापपुर (देवरिया|)बनकटा थाना क्षेत्र के कुरमौली दक्षिण में स्थित नारापुल के नाले में रविवार सुबह अर्ध जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह चीता को सुलगते हुए देखा जिसमें शरीर तो जल गया था लेकिन पैर नहीं जले थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे लेकर जांच पड़ताल कर शुरू कर दिया। लगभग चार बजे एडिशनल एसपी पुलिस की जांच टीम जिसमें डाग स्कावयड टीम फिल्ड यूनिट स्थानीय थाना टीम सीओ भाटपाररानी तहसीलदार भाटपाररानी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर आवश्यक जानकारी ली।इस बावत थानाध्यक्ष बनकटा बरजोर सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में कोई शिकायत नहीं मिली है घटना को संदिग्ध मानते हुए हर बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

 

अलग अलग कयास लगा रहे हैं लोग

 

बनकटा थाना क्षेत्र के कुरमौली दक्षिण नारापुल के पास मिला अर्द्व शव के सम्बन्ध में लोगों की चर्चा की मानें तो घटना के अंजाम देने वाले लोग शनिवार व‌ रविवार मध्य रात्रि में आकर शव को चीता पर रखते हुए अग्नि देकर निकल गये होंगे ठंड का मौसम होने के कारण किसी को भी इसकी भनक नहीं लग पायी होगी।घटना स्थल की परिस्थितियां यह बताने में काफी है कि यह कोई घटना है तथा संदिग्ध है आम तौर पर मृत्यु होने पर हरे बांस का बेयान आम तुलसी आदि की उपलब्धता रहती है जो मौके पर नहीं पाया जाना किसी साजिश के तरफ संकेत कर रहा है।

Share.