Spread the love

ग्राम सेसा में शारदीय नवदुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा

पूंछ। ग्राम सेसा में पांचवे दिन श्री सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में शारदीय नवदुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दुर्गा मां की उपासना के प्रतीक नौ दिवसीय पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

पंडाल एवं मंदिरों में आदिशक्ति जगत जननी माँ विराजमान है जिससे सम्पूर्ण ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना है। भक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के जयकारों से पूरा गाँव गुंजयमान हो रहा है पूजा अर्चना एवं आरती के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मातारानी के दरबार में उमड़ रहे है। गाँव के श्री सिंह वाहिनी मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है और जयकारे गूंजने लगते हैं।

दर्शन पूजा, पाठ,आराधना का सिलसिला सुबह से रात तक चलता रहता है, वहीं गाँव में सुबह एवं शाम को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। अन्नू महाराज के द्वारा पाठ करवाया जा रहा है। और मां भगवती की आरती द्वारकाधीश पुजारी ने की।

वही पुजारी द्वारकाधीश ने बताया कि देवी माँ का प्रतिदिन अलग-अलग श्रंगार किया जा रहा है। ग्राम सेसा में देवी जी विराजमान हैं जो भी श्रद्धालु माता के दरबार में सच्चे भाव एवं मन से अर्जी लगाता है माॅं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। वही परीक्षित श्रीमती सावित्री,मोती लाल वर्मा रहे। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

पूंछ से पं विवेक तिवारी की रिपोर्ट

 

Share.