जालौन में अमरनाथ यात्रा से लौटे शिवभक्तों ने कराया विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जालौन। अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटे शिवभक्तों ने रविवार को जालौन नगर स्थित द्वारकाधीश मैदान एवं बड़ी माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों के अनुसार, बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल लौटने की खुशी एवं भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करने के उद्देश्य से यह भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
भंडारे में लगभग 5,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा भाव का विशेष वातावरण देखने को मिला। शिवभक्तों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभालते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक भजनों और शिव जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रिपोर्ट: महेश चौधरी
फोकस न्यूज़ 24×7, जालौन
खबर पसंद आई हो तो हमारे चैनल Focus News 24×7 को जरूर Subscribe करें, वीडियो को Like करें, Share करें और ऐसी ही ताजा एवं विश्वसनीय खबरों के लिए Bell Icon दबाना न भूलें। धन्यवाद





