शिवानी की शादी बनी बुन्देलखण्ड में चर्चा का विषय

रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार

झांसी के चिरगांव ब्लॉक के ग्राम बेहटा संत की शादी बनी पूरे बुन्देलखण्ड में चर्चा का विषय
■ अनाथ दलित बच्ची को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेश यादव बब्बा ने बेटी की तरह पाला
■ शिक्षा से लेकर विवाह तक निभाई अभिभावक की पूरी जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी के भतीजे से हुआ विवाह
■ शादी में पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति
■ भव्य पंडाल, उत्तम भोजन और पार्किंग व्यवस्था, होटल जैसी दिखी गांव की तस्वीर
■ करीब 30 हजार लोगों ने विवाह समारोह में की शिरकत
गांव और क्षेत्र में नरेश यादव बब्बा की जमकर हो रही प्रशंसा
■ ग्रामीण बोले – “ऐसे जनप्रतिनिधि को विधायक बनाना चाहते हैं”

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7

आज हम आपको एक ऐसी शादी की कहानी बताने जा रहे हैं,
जो सिर्फ विवाह नहीं…
बल्कि इंसानियत, संवेदना और सामाजिक समरसता की मिसाल बन चुकी है।
जी हाँ,
झांसी जिले के चिरगांव ब्लॉक के ग्राम बेहटा संत में हुई एक शादी
इन दिनों पूरे बुन्देलखण्ड में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह कहानी है एक ऐसी बिटिया की,
जिसके माता-पिता का साया बचपन में ही उठ गया था।
अनाथ हुई इस बच्ची को जीवन की राह दिखाई
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेश यादव बब्बा ने।
नरेश यादव बब्बा ने न केवल उसे अपने घर में जगह दी,
बल्कि अपनी सगी बेटी की तरह पालन-पोषण किया,
उसकी पढ़ाई कराई, संस्कार दिए
और जब बेटी विवाह योग्य हुई,
तो पूरे सम्मान के साथ उसका विवाह कराया।
सबसे खास बात ये रही कि
इस बिटिया का विवाह हुआ
मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री इमरती देवी के भतीजे से।
यह रिश्ता सिर्फ दो परिवारों का नहीं,
बल्कि समाज में बराबरी और भाईचारे का संदेश बन गया।
विवाह समारोह में
बुन्देलखण्ड की शान कहे जाने वाले
पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव सहित
कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे,
जिन्होंने बिटिया को आशीर्वाद दिया
और नरेश यादव बब्बा के इस कार्य की जमकर सराहना की।
शादी की व्यवस्थाएं भी किसी बड़े शहर से कम नहीं थीं
भव्य पंडाल, उत्तम भोजन,
शानदार पार्किंग व्यवस्था
मानो गांव नहीं,
बल्कि कोई आलीशान होटल हो।
इस विवाह में
करीब तीस हजार लोग
आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे।
जो भी इस शादी में शामिल हुआ,
वह नरेश यादव बब्बा की दरियादिली
और सामाजिक सोच का कायल हो गया।
ग्रामीणों ने खुलकर कहा
ऐसे जनप्रतिनिधि अगर राजनीति में आगे आएं,
तो समाज की तस्वीर बदल सकती है।
हम नरेश यादव बब्बा को विधायक बनते देखना चाहते हैं।
एक दलित गरीब परिवार की बिटिया
आज मंत्री परिवार की बहू बनी—
यह शादी नहीं,
सामाजिक बदलाव की कहानी है।
बुन्देलखण्ड की धरती से निकली
यह प्रेरणादायक मिसाल
आज हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है।

Share.