नगर चिरगांव में रामधुन के साथ निकली शोभा यात्रा..

रामधुन के साथ निकली शोभा यात्रा.. झांसी जिले के नगर चिरगांव में विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

जिसका लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. श्री रामयश समिति के तत्वाधान में भरत मन्दिर से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली जिसमे भगवान के स्वरूप बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा रामनगर तिराहा, मुख्य बाजार से होकर पहाड़ी चुंगी पहुंची, राम लीला स्थल पर यात्रा का समापन हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही. प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे पुलिस बल के साथ पूरे समय जुलूस के साथ रहे ।

इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे, कल्लू भाई साहब पारीक्षा, मोनू दुबे, हेमंत साई मण्डल अध्यक्ष, बिरजू कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, दिलीप शिवहरे, अशोक बादल, पंकज रावत, अमित शर्मा मौजूद रहे।

Share.