Spread the love

छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर की हत्या
— झरही नदी से बरामद हुआ मृतिका का शव

प्रतापपुर (देवरिया)/श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह प्रकरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक छह वर्षीय बच्ची को उसके बगल के ही एक युवक ने बुधवार को बहला फुसलाकर अपने गांव के सामने स्थित झरही नदी के किनारे ले गया।आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर उसकी लाश को झरही नदी में फेंक दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही झरही नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस के प्रयास से मृत बच्ची का शव झरही नदी से बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस बाबत पूछे जाने पर श्रीरामपुर थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि मृत बच्ची के शव को बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं आरोपित व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।जल्द ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.