नारद मोह की लीला का स्थानीय कलाकारो द्वारा किया गया कुशल मंचन
उरई जालौन विश्व प्रसिद्ध कोच के श्री रामलीला महोत्सव मे रंगमंच पर नारद मोह की लीला का कुशल मंचन नगर के स्थानीय कलाकारो द्वारा किया गया जिसमे अपने भक्तो पर सदा कृपा वनाये रखने वाले भगवान श्रीहरि ने अपने भक्त नारद को अभिमान के गर्त मे जाने से बचाया और पृथ्वी लोक पर अधर्मियो का नाश करने के लिये स्वयं को मनुज रुप मे अवतरित होने के लिये नारद से शाप दिलवाया।
भगवान श्री हरि की भूमिका मे रहे पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां,
भगवान शंकर की भूमिका निभायी केशव बबेले ने मां पार्वती की भूमिका मे रहे कैलाश नगाईच, नारद की भूमिका निभाई अनिरुद्ध मिश्रा ने, श्रीहरि की भार्या लक्ष्मी जी सहित शीलमणि , योगमाया आदि की भूमिकाओं का निर्वहन किया राहुल बाबू अग्रवाल ने, कामदेव की भूमिका मे रहे
अभिनय विभाग के मंत्री सूर्यदीप सोनी, इन्द्र की भूमिका निभायी राजू मिश्रा फोटोग्राफर ने राजा शील निधि की भूमिका मे रहे छोटे स्वर्णकार, नन्दी, घनचक्कर की भूमिका निभायी रुचिर रस्तोगी ने! वरिष्ठ पत्रकार , रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार अतुल चतुर्वेदी ने महिला पात्रो की भूमिका निभायी।
वही फोकस न्यूज 24×7 के विनय पचौरी से यहाँ प्रति वर्ष रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले संजय सिंघाल से मुलाकात हुई उन्होंने यहां के कलाकारों के द्वारा दिए जा रहे मंचन मे योगदान पर विशेष चर्चा की।





