बारहवफात के मौके पर जालौन में जुलूस, गूंजे तकबीर के नारे
■ ईद मिलादुन्नबी पर जालौन में दिखी भाईचारे की मिसाल
■ मुस्लिम समाज ने दिया शांति और सद्भाव का दिया संदेश
ईद मिलादुन्नबी (बारहवफात) के मौके पर आज मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। जुलूस में नारे–तकबीर और सलामते पैगंबर के नारों से माहौल गूंज उठा। जुलूस शांति और भाईचारे के संदेश के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकाला गया।
फोकस न्यूज़ 24×7 के लिए जालौन से महेश चौधरी की रिपोर्ट।




