समाजसेवियों ने दिव्यांग को स्कूटी भेंट की।
- स्कूटी पाकर दिव्यांग का खिला चेहरा
उरई जालौन समाजसेवियों ने दिव्यांग को रोजगार से जोड़ने के लिए स्कूटी गिफ्ट कर आर्थिक सहयोग किया। जिससे दिव्यांग व्यवसाय कर अपनी जीविका चला सकेगा। स्कूटी मिल जाने के बाद दिव्यांग के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। उसने सभी आर्थिक सहायता करने वाले समाजसेवियों का आभार जताया! इस दौरान समाजसेवी रमाकांत दोहरे, सुनील कुमार, शशिकांत, सुंदर सिंह शास्त्री, देवेंद्र जाटव, संतकुमार शिरोमणि, रमाकांत चौधरी, रामावतार गौतम अध्यापक, रामअवतार बीजापुर, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा संजय गौतम,मिस्टर सिंह उपस्थित रहे। रमाकान्त दोहरे ने आर्थिक सहयोग करने बाले सभी का धन्यवाद दिया।






