78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालौन को विशेष सजावट ने शहर की भव्यता को बढ़ाया।
78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालौन की एक कई प्रमुख बिल्डिंग को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
यह विशेष सजावट न केवल शहर की भव्यता को बढ़ाती है बल्कि स्वतंत्रता के जश्न की भावना को भी दर्शाती है।
जालौन मे रंगों की लाइटिंग से कई तो पूरी बिल्डिंग पर तिरंगे रंगों की लाइटिंग की गई है
जो स्वतंत्रता दिवस के प्रतीक के रूप में उभरती है। साथ ही सजावट में खूबसूरत डिजाइन और पैटर्न शामिल हैं
जो बिल्डिंग को एक विशेष चमक और आकर्षण प्रदान भी कर देते है। यहाँ तक कि झालरों की रोशनी से जगमग कर रहा है पूरा जालौन नगर।
शाम होते ही चारों तरफ विद्युत की जगमग रोशनी दिखने लगी। हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाया गया।
मुख्य सड़कों पर चूने का छिड़काव कराया गया।आपको बता दे कि सभी सरकारी भवनों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से तिरंगे रंग में रंग दिया गया।
जालौन शहर के सभी छोटे बड़े चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
खास बात तो यह है कि यहाँ जालौन नगर मे यहां शाम होते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने फोटो और सेल्फी ली और आजादी के जश्न में पूरा नगर डूबा हुआ
दिखाई दे रहा है।
आजादी के वर्षगांठ को मानने को यहां हर कोई आतुर दिखाई दिया।
78 वे स्वतंत्रता की भावना सजावट का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति और गर्व की भावना को प्रकट करना है।






