Focus News 24×7 मंगरौल में “बाढ़ की पाठशाला“
बाढ़ की पाठशाला में D.M.-S.P. बने शिक्षक | बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर!
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और पेश है आज की खास रिपोर्ट…
स्थान – मंगरौल, जालौन बाढ़ राहत कार्यों के निरीक्षण के दौरान जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार पहुंचे कालपी तहसील के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, मंगरौल।
लेकिन इस बार नज़ारा कुछ अलग था अधिकारी माइक के पीछे नहीं, बल्कि बच्चों के बीच बैठे नज़र आए।
यहां आयोजित की गई “बाढ़ की पाठशाला”, जिसमें बच्चों को समझाया गया
बाढ़ क्यों आती है, इसका प्रभाव क्या होता है, और इससे कैसे बचा जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बच्चों को सरल भाषा में बताया कि बाढ़ के समय सतर्क रहना क्यों ज़रूरी है,
साथ ही यह भी कि बाढ़ के बाद संचारी रोगों से बचाव कैसे करें।
उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ नुकसान के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और जलस्तर के संतुलन में भी भूमिका निभाती है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बच्चों को आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले उपाय बताए
जैसे खुद को सुरक्षित रखना, दूसरों को सतर्क करना, और मदद के लिए सही समय पर सही निर्णय लेना।
बच्चों ने खुलकर सवाल पूछे, और अधिकारी बने उनके शिक्षक। माहौल बन गया शिक्षाप्रद और संवादात्मक।
इस पूरी गतिविधि ने प्रशासन और शिक्षा को एक नई दिशा दी
जहां बच्चों को सिखाया गया “सिर्फ किताबों से नहीं, ज़िंदगी से भी सीखो।”
Focus News 24×7 के लिए, जालौन से ओमप्रकाश उदैनियां की रिपोर्ट।






