अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जालौन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, और अब बात करते हैं जालौन की एक अहम खबर की…
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जालौन का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम स्थानीय दाऊजी गार्डन में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में व्यापारीगण और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए
श्याम बिहारी गुप्ता, अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग
विधायक गौरी शंकर वर्मा,
विशिष्ट अतिथि रहे रामराजा निरंजन और पुनीत मित्तल
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
नगर अध्यक्ष पद की शपथ ली श्याम जी गुप्ता ने,
महामंत्री बने दीपू पुरवार लाला
कोषाध्यक्ष बनाए गए कौशल किशोर गुप्ता
इन सभी पदाधिकारियों और उनकी कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन किया पवन अग्रवाल ने
व्यापारी हितों की आवाज़, अब और होगी बुलंद
Focus News 24×7, जालौन से महेश चौधरी की रिपोर्ट।






