गांव-गांव तक न्याय की अलख जगाने का संकल्प
■ गांव-गांव पहुंचा न्याय! शुरू हुई ‘न्याय चला निर्धन के द्वार’ रैली
न्याय चला निर्धन के द्वार’ अभियान के तहत झांसी के पूँछ क्षेत्र में तहसील विधिक सेवा समिति मोठ द्वारा एक विशेष जागरूकता रैली और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए अपर जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री शरद कुमार चौधरी। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि— ‘हर व्यक्ति को ये जानना ज़रूरी है कि न्याय उसका अधिकार है, और उसका दरवाजा सदैव खुला है।
इस मौके पर प्राविधिक स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों से लेकर घरों तक जाकर नशा, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत सचिवालय से बस स्टैंड तक निकाली गई रैली में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य था ग्रामीण जनता को कानून की मूलभूत जानकारी देना और उन्हें ये विश्वास दिलाना कि कानून हर नागरिक के साथ है। शिविर में रामेश्वर प्रजापति, रामजी शर्मा, आकाश कुमार, ऋतुराज नामदेव, अंकित आर्य समेत कई स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Focus News 24×7 के लिए पूँछ से पं. विवेक तिवारी की रिपोर्ट।
गांव-गांव पहुंचा न्याय! शुरू हुई ‘न्याय चला निर्धन के द्वार’ रैली






