शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी को लेकर जताया विरोध।
■गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखा जाय अध्यापको को कहा अध्यापको ने
शिक्षको को शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान एकाग्र करने दिया जाय।
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
प्रदेश उपाध्यक्ष
पत्रकार एकता संघ
उरई जालौन बीआरसी कनासी विकासखण्ड नदी गांव में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में 22/08/2024 को एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
जिसमें शिक्षकों ने समवेत स्वर में बीएलओ ड्यूटी में संबद्ध किए जाने का विरोध किया।
ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि एक ओर जहां सरकार शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कह रही है।
वहीं दूसरी ओर गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाकर शिक्षकों के मनोबल को तोड़ा जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रशासन ने शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में डोर टू डोर सर्वे करने हेतु लगा दी है।
इसके अंतर्गत शिक्षकों को घर घर जा कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करना है। इस कार्य से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी, साथ ही शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगा देने से उनकी कार्यप्रणाली पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में नियमबद्घ पाठ्यक्रम संचालन के लिए टाइम एंड मोशन की प्रक्रिया लागू कर रखी है।
अब जब शिक्षक घर घर जाकर बीएलओ का कार्य करेगा, तो इससे कक्षा संचालन प्रभावित होगा और बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
शिक्षकों ने दो टूक कहा कि इस आदेश को वापस लिया जाए, और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए।
इस मौके पर संरक्षक उपवन कुमार, प्रेमचंद्र निरंजन, अखिलेश व्यास, अभिषेक हर्षवर्धन, संदीप निरंजन, रमाकांत, मोहम्मद शकेब, प्रदीप, महेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, दीपक, हरिमोहन सहित आधा सैकड़ा शिक्षक उपस्थित रहे।





