Spread the love


देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील मे तैनात राजस्व निरीक्षक एवं बलुआ अफगान के लेखपाल संतोष तिवारी ने भूमि पैमाइस के लिए अहिरौली बघेल निवासी गणेश सिंह पुत्र स्व.पारस नाथ सिंह से पच्चिस हजार रुपये घूस की मांग की थी।गणेश सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की थी।इस मामले को संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर पाल एंटी करप्सन टीम के नेतृत्व मे निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,सुबोध कुमार,चंद्रभान मिश्र रुपेश कुमार सिंह, पंकज कुमार व राजन सिंह ने मंगलवार को पंद्रह हजार रुपये घूस लेते हुए भाटपार रानी तहसील परिसर से उक्त लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक संतोष तिवारी के खिलाफ पुलिस ने भाटपाररानी थाने में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर तहसील परिसर मे अफरा तफरी का माहौल रहा। 

Share.