देवरिया, भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित स्याही नदी का किनारा अजगर सांपों के लिए बेहतरीन पनाहगाह बन चुका है स्याही नदी के किनारे आए दिन अजगर सांप दिखाई देते रहते हैं। इसे लेकर तटवर्ती गांव के छोटे छोटे बच्चे व ग्रामीण सहमे हुए हैं। इस क्षेत्र में विगत वर्षों से अजगर सांपों का निकलने का सिलसिला जारी है कोई ऐसा महीना बाकी नहीं है जब अजगर सांप न दिखते हो। पिछले दिन से सिसवानिया व नवादा गांव के बीच मे स्याही नदी के किनारे झाड़ियों में एक जोड़ी अजगर सांप देखे गए। एक दिन पहले मिश्रौली गांव में लगभग 12 फीट का अजगर लोगों ने देखा। अजगर सांप कई बार बकरियों एवं छोटे बछडो का शिकार भी कर ले रहे हैं। फिर भी जिम्मेदार लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना बनी रही है।

Share.