भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गईl

■ थाना प्रभारी पूँछ जेपी पाल द्वारा अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

रिपोँट : विवेक तिवारी 

पूँछ झाँसी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में स्थानीय थाने में एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई ।

थाना प्रभारी पूँछ जेपी पाल द्वारा अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया।

पवन परिहार के आवास पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में 100 वीं जयंती के अवसर पर अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

स्वर्णिम जयंती के अवसर पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

इस मौके पर भाजपा नेता अजय शुक्ल अज्जू ने कहा कि अटल जी युग दृष्टा महान राष्ट्रवादी विचारक राजनीति के शिखर पुरुष सुशासन के संवाहक एवं प्रखर वक्ता थे ।

उन्होंने नदियों के जुड़ाव हाईवे संपर्क मार्गो से लेकर ऐतिहासिक योजनाओं को क्रियान्वित किया अज्जू शुक्ला ने कहा जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को हम सभी नमन करते हैं ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए ।

इस मौके पर पं चेतराम तिवारी,राजेश सिंह सेंगर पवन परिहार, ओम सिंह दाऊ, राम राजा राजपूत सुनील राजपूत ,निरपत राजपूत, रिंकू तिवारी सेसा ,आदि लोग शामिल रहे थाना परिसर में समस्त स्टाफ द्वारा अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई।

देखे पूंछ से पं विवेक तिवारी की रिपोँट 

Share.