Spread the love

श्री राम जानकी धर्मशाला पर संत श्री गणिनाथ जी महाराज की जयंती मनाई

देवरिया भाटपार रानी उपनगर भाटपार रानी स्थित श्री राम जानकी धर्मशाला पर आज हर्षो उल्लास के साथ मद्धेशिया समाज के द्वारा संत श्रीगणिनाथ जी महाराज का जयंती मनाई गई जिसमें मद्धेशिया परिवार के हर परिवार से सपरिवार के लोग सम्मिलित होकर श्री राम जानकी धर्मशाला पर संत श्री गणिनाथ जी महाराज की जयंती मनाई । जिसमें आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता व उनके प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता ने एवं उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने मद्धेशिया परिवार की तरफ से हो रहे पूजा संत श्री गणिनाथ जी महाराज की जयंती पर जयकारा लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है जिस भी बिरादरी से आमंत्रण मिलता है मैं प्रेम और श्रद्धापूर्वक वहां पहुंचकर उनके आदर और सम्मान का भाव रखती हुई मेरे लिए भाटपार रानी की जनता सर्वोपरि है मैं सबके सम्मान के लिए जनता के साथ खड़ी हूं जनता की हर समस्या का समाधान करना मेरा प्रथम कर्तव्य है  वहां मुख्य रूप से उपस्थित विनोद मद्धेशिया अनिल मद्धेशिया गुलाब मद्धेशिया दीपक मद्धेशिया अमर मद्धेशिया सतीश मद्धेशिया विनोद मद्धेशिया आदि अन्य बच्चे महिलाएं एवं सैकड़ो की संख्या में वहां मद्धेशिया परिवार के लोग सम्मिलित रहे।

Share.