Spread the love

कार अनियंत्रित हो कर गड्ढे में जा पलटी

गोपालगंज जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पांडेय की कार कुचायकोट थाना क्षेत्र के नरहवां गांव के पास अनियंत्रित हो कर गड्ढे में जा पलटी।

गनीमत रही कि इस घटना में कार में सवार मुकेश पांडेय सहित सभी लोग सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची। घटना के बाद दूसरी कार से मुंकेश पांडेय अपने घर के लिए रवाना हो गए।

Share.