Spread the love


देवरिया, बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले कृष्ण मोहन कुशवाहा पुत्र भभूति कुशवाहा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही निवासी अरविंद कुशवाहा और हरी शंकर, रामाशंकर कुशवाहा पुत्र जयनारायण कुशवाहा के बीच मकान का विवाद है इस मकान को भाटपार रानी एसडीएम कोर्ट ने धारा 146 के तहत कुर्क करने का आदेश दिया था प्रशासन ने मकान को कुर्क कर ताला बंद कर पड़ोसी कृष्ण मोहन को देख रेख के लिए जिम्मेदारी दिया था।
कृष्ण मोहन ने बनकटा थाना अध्यक्ष को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हरिशंकर व रमाशंकर कुशवाहा पुत्र जयनारायण कुशवाहा निवासी रघुनाथपुर ने इस कुर्क मकान का ताला तोड़ मकान में दाखिल हो गए हैं। इस संबंध में कृष्ण मोहन की तहरीर पर बनकटा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 188, 427, 448 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बनकटा थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Share.