पहाडो पर कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में।

पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में है।
दिल्ली से सटे इलाकों की भी यही हालात हैं। एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा पंजाब और बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर घने कोहरे का सितम जारी है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के तापमान की बात करें तो कई दिनों से हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार विजिबिलिटी जीरो  रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी है। गाजियाबाद, कानपुर जालौन झांसी समेत कई शहरों में आज सुबह कोहरा देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार,  यूपी की राजधानी लखनऊ के बात की जाए तो यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD ने  यहां भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

Share.