Spread the love

उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित परीक्षा 13 फरवरी से 21 फरवरी के मध्य 

देवरिया  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया है कि उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्डरी, सीनियर सेकण्डरी, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2024 की परीक्षा 13 फरवरी से 21 फरवरी के मध्य सम्पन्न कराये जाने का निर्णय रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के द्वारा उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्डरी, सीनियर सेकण्डरी, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2024 की सेकेण्डरी परीक्षा प्रथम पाली पूर्वान्ह 8:00 बजे से 11:00 बजे तथा सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह 2:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य सम्पन्न होगी।

मदरसो एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय-सारणी मदरसा शिक्षा परिषद के मदरसा पोर्टल (http://madarsaboard. upsdc.gov.in) पर भी उपलब्ध है।

Share.