कल खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला। कितने बजे शुरू होगा मुकाबला जाने।
■ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच रविवार को
■इन प्लेटफार्म्स पर लाइव देख सकेगे।
■मैच शुरू होने से पहले भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा एयर शो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
आपको बता दे कि दर्शक बताए गए इन प्लेटफार्म्स पर लाइव देख सकते हैं।
भारत बनाम आस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 19 नवंबर को खेला जाना है।
इस दौरान पीएम मोदी समेत देश की कई दिग्गज हस्तियों और राजनेताओं के स्टेडियम में मौजूद रहने की संभावना है।
इससे पहले 23 मार्च 2003 में भारत बनाम आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था।
जिसमें ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी।
ऐसे में अगर आप इस महामुकाबले का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो हम
आपको बता रहे हैं आप कब, कहां और किस समय देख सकते हैं।
■जाने इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत बनाम आस्ट्रेलिया के बीच यह महामुकाबल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार
रविवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट टॉस कराया जाएगा
■ और पहली गेंद 2 बजे फेकी जाएगी।
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भी बीते मुकाबलों की तरह ही
■स्टार स्पोर्ट्स 1,
■स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी,
■स्टार स्पोर्ट्स 2,
■स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी,
■स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी,
■स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी,
स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल एसडी+एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु एसडी+एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर लाइव टेलिकॉस्ट किया जाएगा।
वहीं भारत बनाम आस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
दोनों देशों की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया:
1 पैट कमिंस (कप्तान),
2 स्टीव स्मिथ,
3 एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),
4 जोश इंगलिस (विकेटकीपर),
5 सीन एबॉट,
6 एश्टन एगर,
7 कैमरून ग्रीन,
8 जोश हेजलवुड,
9 ट्रैविस हेड,
10 मिच मार्श,
11 ग्लेन मैक्सवेल,
मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर। एडम ज़म्पा, मिचेल स्टार्क।
भारत:
1 रोहित शर्मा (कप्तान),
2 शुभमन गिल,
3 विराट कोहली,
4 श्रेयस अय्यर,
5 केएल राहुल (विकेटकीपर),
6 सूर्यकुमार यादव,
7 रवींद्र जड़ेजा,
8 मोहम्मद शमी,
9 जसप्रित बुमरा,
10 कुलदीप यादव,
11 मोहम्मद सिराज,
12 प्रसिद्ध कृष्णा,
इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन।
19 नवंबर 2023 को 1 लाख 32 हजार दर्शकों के सामने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नए विश्व विजेता की ताजपोशी होगी.।
इस टूर्नामेंट विजय रथ पर सवार टीम इंडिया और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के बीच पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खड़ी है।
देश भर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांगी जा रही है।
भारत न सिर्फ तीसरी बार विश्व विजेता बनना चाहेगी बल्कि 20 साल पहले मिली करारी शिकस्त का बदला लेना चाहेगी.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच को देखने के लिए पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया डिप्टी पीएम समेत कई बड़ी हस्तियां आएंगी. वहीं, फाइनल को भव्य बनाने के लिए टॉस के बाद और मैच शुरू होने से पहले भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा एयर शो किया जाएगा. पहली इनिंग्स के ब्रेक में कोक स्टूडियो आदित्य गढ़वी की परफॉर्मेंस होगी. पहली इनिंग्स खत्म होने पर प्रीतम, जोनिता, नकाश अजीज, अमित मिश्रा, अकासा सिंह और तुषार जोशी की परफॉर्मेंस होगी. दूसरी इनिंग्स के ब्रेक पर लेजर और लाइट शो होगा।
ICC विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी में विशेष आरती की गई।





