आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को मासूम बेटे ने फौजी वर्दी में उन्हें सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी ।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को आज मोहाली चंडीगढ़ मे अंतिम विदाई दी गई।
शहीद कर्नल के मासूम बेटे ने फौजी वर्दी में उन्हें सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी
देखा जाये तो यहाँ आज सुबह से ही उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोग जुट रहे थे, हर शख्स के आंख में कर्नल मनप्रीत को खोने का दुख था। अंतिम यात्रा के दौरान जिस तस्वीर ने समूचे देश को सबसे ज्यादा भावुक किया, वह थी कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे की। उनके नन्हे मासूम बेटे ने फौजी वर्दी पहनकर शहीद पिता को सलाम और जय हिन्द कह अंतिम विदाई दी। वही लोगों ने “कर्नल मनप्रीत अमर रहें” के नारे लगाए।





