500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. प्रभु श्री राम अब अयोध्या में विराजमान हो गए
रामलला को उपहार में मिली 6 फीट की खड़ाऊ इससे पहले मिल चुका है विशालकाय ताला
राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. प्रभु श्री राम अब अयोध्या में विराजमान हो गए हैं. बता दें कि पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना में शामिल हुए।
इस मौके पर पीएम मोदी के साथ आरएससए प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ भी मौजूद रहे।
प्रभ राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली तस्वीर भी सामने आई है.
इस पावन मौके का साक्षा बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी अयोध्या पहुंचे थे।
इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे अभी अयोध्या में हैं. पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जनता को भी संबोधित करेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है
वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है. हालांकि इस मौके पर कई अस्पताल और आपात सेवाएं सुचारू रूप से ही चलेंगी.
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का एतिहासिक समारोह होगा।संतों और कई बड़ी हस्तियों का रामनगरी में जमावड़ा लगेगा।इस एतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
इस बीच राम मंदिर के लिए लोग तरह-तरह के अनोखे उपहार भिजवा रहे हैं। कहीं से कोई विशालकाय ताला भिजवा रहा है तो कोई विशालकाय खड़ाऊ। ये उपहार राम मंदिर को समर्पित किए जाएंगे।
इस बीच एक रामभक्त ने रामलला के लिए विशालकाय खड़ाऊ तैयार किया है। यह खड़ाऊ 6 फीट लंबा और लगभग ढाई फीट चौड़ा है। यह खड़ाऊ राम मंदिर को भेंट की जाएगी।
*अयोध्या पहुंचा विशालकाय ताला*
बता दें कि इससे पहले शनिवार को एक विशालकाय ताला रामनगरी अयोध्या पहुंचा था।विश्व में इससे बड़ा या भारी ताला अबतक नहीं बना है।ताले का वजन 400 किलोग्राम है, जिसे उठाने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ रही है। इस ताले की चाबी भी उतना ही विशालकाय है।इस ताले को ताला नगरी अलीगढ़ से भिजवाया गया है।अलीगढ़ के नोरंगाबाद के रहने वाले सत्यप्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मणि शर्मा ने इस ताले को तैयार किया है। सत्यप्रकाश शर्मा का कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया था। सत्यप्रकाश शर्मा की इच्छा थी कि इस ताले को रामनगरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को उपहार स्वरूप दिया जाए।
*1265 किलो का लड्डू प्रसाद*
शनिवार को ही 1265 किलोग्राम लड्डू प्रसाद भी रामनगरी अयोध्या पहुंचा।यह प्रसाद राम मंदिर में चढ़ाया जाएगा।इस लड्डू को हैदराबाद में तैयार किया गया है। लड्डू प्रसाद को हैदराबाद के श्रीराम कैटरिंग सर्विसेज द्वारा तैयार किया गया है।यह लड्डू लगभग एक महीने तक चलेगा। इसे तैयार करने में 25 लोगों ने 3 दिनों तक काम किया।कैटरिंग के मालिक का नाम नागभूषणम रेड्डी है।





