अखिल भारतीय किसान सभा की जिले के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न।
देवरिया। भाटपाररानी, मे आज अखिल भारतीय किसान सभा की जिले के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक छोटकागांव पंचायत भवन पर जिला उपाध्यक्ष चन्द्र भान यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में 3 सितंबर को पकड़ीबाबू राम मनोहर लोहिया कन्या इण्टर कालेज पर गन्ना किसानों का एक दिवसीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने किसानों के तमाम समस्याओं पर गहन विचार किया गया। नीलगायों से हो रहे नुकसान और दुर्घटनाओं को बिशेष रूप से उठाया गया। उर्वरक और कीटनाशक की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई गई।
इस बीच 20जुलाई को भाटपाररानी तहसील पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना एवं प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में दो किसान नेताओं के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। किसान नेता साधुशरण, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, किताब यादव,बृजानंद यादव,पौहारी कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा,रामनवल कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, गंगा यादव, श्रीमती देवी, श्रीमती कुसुम आदि उपस्थित रहे।






