व्यापार मे विश्वास जीतना जरूरी है कहा प्रदेश सचिव ने
दा बैक बेंचर्स का रिबिन काटकर शुभारम्भ किया चौकी प्रभारी ने
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■
उरई जालौन डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र मे दा बैक बेंचर्स का हुआ शुभारम्भ
जहां मिलेगे फास्टफूड के आइटम! प्रतिष्ठान का शुभारम्भ पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश उदैनिया, डिप्टीगंज चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा, फोकस न्यूज 24×7 के सम्पादक विनय पचौरी ने रिबिन काटकर किया।
संचालक ऋषभ पटारिया, डा वनवारीलाल पीपर शास्त्री ने अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेट किये।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने कहा व्यवसाय मे विश्वास जमाना होता है ग्राहक को सही और शुद्दता युक्त सामग्री मिलेगी तो आप पर विश्वास रहेगा।
चौकी क्षेत्र मे प्रतिष्ठान होने पर चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा ने कहा व्यवसाय मे समय और व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा! तृष्णा से दूर रहना होगा।
इस दौरान पत्रकार एकता संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजीव पोरवाल, आरक्षी गौरव यादव, रितिक पटारिया, कार्तिकेय गुबरेले, आदि उपस्थित रहे।





