महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ वनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां फोकस न्यूज 24×7 राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
गाजियाबाद पण्डित दीनदयाल उपाध्याय आटोटोरियम गाजियाबाद मे महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ वनाने के उद्देश्य से, मिशन शक्ति 5.0 का आयोजन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ

संचालन की व्यवस्था रेडियोलाजी बिग एफ एम मनीष गुप्ता व प्रीती वन स्टाफ सेण्टर द्वारा संयुक्त रुप से किया गया
इस आयोजन मे चीफ मार्शल आर्ट सतीश आनन्द भारद्वाज ने मार्शल आर्ट की जानकारी दी तो साइबर विशेषज्ञ नरेश कुमार द्वारा साइबर क्राइम के वारे मे विस्तार से बताया गया , सर्टिफाइट् योगा शिक्षक आशीष कुमार द्वारा योगा पर विशेष जानकारी दी गयी!

आयोजन के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एव़ अपराध केशव कुमार ने मिशन शक्ति अभियान एवम कमिश्नरेट गाजियाबाद के प्रत्येक थाने मे संचालित मिशन केन्द्र की जानकारी विस्तार पूर्वक दी

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध सलोनी अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम उपासना पाण्डेय, थाना प्रभारी महिला रितु त्यागी आदि की उपस्थिति रही







