मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ सात दिवसीय दिव्य शिवार्चन व महामृत्युंजय जाप का आयोजन, संतों के सान्निध्य में निकली शिव झांकी और हुआ भव्य भंडारा

भोपाल: श्री रामराज पाराशर एवं उर्मिला पाराशर के सुपुत्र दीपक पराशर, पुत्रवधू विभा पाराशर, आशीष पाराशर एवं सुपुत्री रिचा पाराशर के द्वारा अपने निवास स्थान पर भक्ति भाव से परिपूर्ण सात दिवसीय दिव्य शिवार्चन व महामृत्युंजय जाप का आयोजन संकल्पित किया गया। इस पावन अवसर पर संतों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विविध धार्मिक क्रियाकलाप संपन्न हुए।

आयोजन की शुरुआत प्रथम दिन कलश यात्रा से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। इसके पश्चात घर पर पारंपरिक विधि-विधान से दिव्य शिवार्चन व महामृत्युंजय जाप पाठ संपन्न हुआ। प्रतिदिन संतों द्वारा शिवमहिमा का पाठ कराया गया और संकीर्तन हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय बन गया।

सात दिन भव्य शिव झांकी निकाली गई, जिसे देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े। झांकी के उपरांत नर्मदा नदी में विधिपूर्वक शिव प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आयोजन के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया बल्कि सामूहिक श्रद्धा और एकता का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। आयोजकों ने बताया कि दिव्य शिवार्चन व महामृत्युंजय जाप के माध्यम से परिवार ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से यह अनुष्ठान संकल्पित किया था।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters