*सेता गांव का रपटा पुल टूटा किसी खतरे को दे रहा निमत्रण!!!! इसी नाले में गिरा ट्रेक्टर साथ ही चालक ने कूद कर बचा ली जान*।
■ खतरा इसलिये यहां रपटे पर रेलिंग ही नही बनी बाढ के कारण उफना रहा है नाला
कोंच के खैरी – सेता गांव मार्ग में खेतों में पानी उफान पर है जिस कारण सड़क के ऊपर भी पानी चल रहा है जो कि खतरे की स्थिति में है लोगों को बताया जा रहा है कृपया अब इस रास्ते से ना निकले कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन यहां अभी तक स्थान को शासन की तरफ से चिन्हित नहीं किया गया जिस कारण लोग यहां से अपनी जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं और खतरे का शिकार भी हो जा रहे हैं बाढ़ के पानी में डूबे बगैर रेलिंग के रपटा पुल से अचानक एक ट्रैक्टर नीचे नाले में जा गिरा। फुर्ती दिखाते हुए ट्रेक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई जिससे एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। अब सेता गांव मार्ग से न ना निकल जाए ऐसा मैंने वहां जाकर स्वयं स्थिति को दिखा और लोगों को सचेत करने का प्रयास किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव प्रधान का जॉनडियर ट्रैक्टर लेकर चालक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी स्थित किसी किसान के खेत में मशीन द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए गया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम सेता में गांव के किनारे बने बगैर रेलिंग के रपटा पुल पर ट्रैक्टर पहुंचा लेकिन रपटे के ऊपर चल रहे बाढ़ के पानी में चालक को कुछ समझ नहीं आया और मशीन सहित ट्रैक्टर नीचे नाले में जा गिरा। चालक ने ट्रैक्टर से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
मौके पर जुटे सेता गांव के लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से मशक्कत कर मशीन व ट्रैक्टर को नाले में से बाहर निकलवाया।
बता दें कि इस रपटे पर करीब दो फीट ऊपर से बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। लोगों से पुनः आग्रह किया जा रहा है कि कृपया इस मार्ग से निकलने की कोशिश ना करें और शासन द्वारा यहां कुछ ऐसा इंतजाम किया जाए जिससे किसी तरह की बड़ी घटना घटित ना हो पाए






