गांव सेसा की यह सप्तमी झांकी भक्तिमय आस्था और सांस्कृतिक रंगों से भरी हुई रही।
सेसा की भव्य सप्तमी झांकी साथ ही भक्ति में रंगी सप्तमी झांकी”
सप्तमी की झांकी ने गाँव सेसा को भक्तिमय रंगों से भर दिया
पूंछ – ग्राम सेसा। नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सप्तमी की झांकी इस वर्ष और भी अनोखे अंदाज में सजाई गई। माता रानी का दरबार रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट से सुसज्जित था, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए।
मां सिंह वाहिनी यश प्राचारणी समिति, सेसा के तत्वावधान में झांकी का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य और कमेटी कार्यकर्ता – दीपांशू वर्मा, अजय वर्मा, मोहित गुर्जर, सुनील वर्मा, सुमित वर्मा, पंकज वर्मा, आदित्य वर्मा, उमेश वर्मा और अभिषेक वर्मा सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस वर्ष की झांकी में माता रानी के अनोखे रूप के साथ-साथ छोटे-छोटे कलाकारों के भक्तिमय नृत्य ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। ग्रामीण और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ झांकी का आनंद लिया।
✨ मुख्य आकर्षण:
■ माता रानी का भव्य दरबार
■ छोटे कलाकारों के भक्तिपूर्ण नृत्य
■ समिति और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान
🖊 संवाददाता – विवेक तिवारी






