महाराजगंज ढ़ेरी से बड़ी खबर…

सप्तमी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र | नवरात्रि महोत्सव

महाराजगंज ढ़ेरी में सप्तमी की भव्य झांकी | नवरात्रि का महत्व और आस्था का उत्सव

भक्ति और आस्था से गूंजा महाराजगंज ढ़ेरी  🔱 मां काली और नौ देवियों की अद्भुत झलक  नवरात्रि में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सप्तमी की झांकी का आयोजन धूमधाम और भक्तिभाव के साथ किया गया।

झांकी में मां काली जी की भव्य छवि, नौ देवियों का दिव्य रूप और भोलेनाथ की अद्भुत झलक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी।

छोटी-छोटी बच्चियों ने मातृशक्ति स्वरूप झांकियां और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं गर्मा नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय जयकारों से गूंजा दिया।

जय मां अम्बे युवा समिति, बड़ी माता मंदिर महाराजगंज ढ़ेरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ता— चतुरसिंह, अंशुल पाल, जीतू, सचिन, सत्यम, रोहित, अखिल तिवारी, सोम, विमल, हिमांशु, देव, रंजीत, पीयूष, विशाल, शैलेन्द्र सागर, धर्मपाल, सत्यम पाल और अन्य भक्तगणों का विशेष योगदान रहा।

हर छड़ पर झांकी अलग-अलग दृश्य प्रस्तुत कर रही थी और श्रद्धालु जयकारों के साथ मां दुर्गा की आराधना में लीन नज़र आए।

👉 नवरात्रि का धार्मिक महत्व भी बेहद खास है। माना जाता है कि यह पर्व शक्ति की साधना का समय है। नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की पूजा कर भक्तजन शक्ति, भक्ति और समृद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान व्रत, अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रमों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठता है।

📍 संवाददाता विवेक तिवारी की रिपोर्ट,
Focus News 24×7

Share.