श्री रामजन्म पर झूमे कथा पंडाल के हजारो श्रद्धालु जन
■ पूज्य रमाकांत व्यास ने सुनाया श्री राम व हनुमान के भाई होने का प्रसंग
उरई नगर में प्रदीप सीरौठिया द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा दौरान व्यास पीठ पर आसीन परम पूज्य श्री रमाकांत व्यास जी ने बताया कि हमारी वृद्धावस्था में तृष्णा बढ जाती है महाराज जी ने एक वृद्ध का उदाहरण देते हुए श्रोताओं को खूब हंसाया और बताया कि उस वृद्ध ने ना दान किया ना भक्ति करी अंत समय पड़ी उस पर मन की मार।
अत: प्रत्येक मनुष्य को भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए दी प्रेरणा महाराज ने और कहा कि
जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता।
आगे भजन सुनाया ” ये साथ देती नहीं है किसी का।
क्या भरोसा है इस जिंदगी का।।
हम रहे ना रहे यह मोहब्बत रहेगी ।
कोई ना राजा ना रंक फकीर।।
आगे महाराज ने पहलाद व नरसिंह भगवान पर प्रसंग सुनाया।
महाराज ने बताया जब तक राम कथा को अपने जीवन में नहीं उतरोगे तब तक कृष्ण चरित्र आपको समझ में नहीं आएगा
आपको राम ने जो किया है वह करना है और कृष्णा ने जो कहा है वह करना है ध्यान रखना।
आगे परम पूज्य श्री रमाकांत व्यास ने प्रभु श्री राम व हनुमान के जन्म प्रसंग पर बड़ी ही गूढ कथा सुनाई।
बताया कि पुत्र की कामना हेतु दशरथ की सभी रानियो को फल वितरित किया गया था एक चील जब कैकयी के हाथ से प्रसाद उठा ले गई वह प्रसाद ले जाकर पर्वत पर पुत्र की कामना हेतु माता अंजना शिवजी की आराधना में लीन थी तभी वह प्रसाद चील के से छूट गया और माता अंजनी की गोद में जा गिरा शिवजी का दिया हुआ प्रसाद समझकर ग्रहण किया और हनुमान जी का जन्म हुआ इस रिश्ते से हनुमान जी भगवान के भाई लगते हैं।
आगे महाराज ने नौ अंक को शुभ मानते हुए कहा नौ का अंक पूर्ण है भगवान नौ के पूर्ण अंक में ही जन्म लिए हैं ।
वही प्रकृति के कण-कण में प्रभु का वास होता है अपनी कथा प्रसंग दौरान महाराज ने बताया कौशल्या माता ने प्रभु से अपने बाल स्वरूप में आने को कहा और प्रभु श्री राम अपने बाल स्वरूप में आए माता की गोद में आगे जन्मोत्सव पर महाराज ने भजन सुनाया “सुधर बानो ललना यह मारो पलना” हो राजा दशरथ के बड़े भाग बधाइयां बज रहे।
जिस पर यजमान प्रदीप सीरौठिया के पुत्र दीपमणि सहित पडाल मे बैठे सभी श्रद्धालु भक्तगण झूम उठे।
आगे भजन “अपने लाल को दिखा दे मैया।” पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजायी।
आरती के दौरान यजमान आशा सीरौठिया प्रदीप सीरौठिया दीपमणि ज्ञान मणि सीरौठिया
विशेष अनुरोध पर पीतांबरा पीठ दतिया से आए हुए आचार्य पंडित याज्ञवल्क्य द्विवेदी शास्त्री जी पहाड़गांव से अंबिका प्रसाद पचौरी
जीतेन्द पचौरी आगरा से कल्पना शर्मा
राहुल शर्मा फोकस न्यूज24×7 से सम्पादक विनय पचौरी
अवधेश सीरौठिया आदि सहित कथा पंडाल मे बैठे हजारो श्रद्धालु भागवत भगवान की आरती में सम्मिलित रहे।






