यातायात प्रभारी ने जिला मुख्यालय पर चलाया वाहन चैकिंग अभियान
■ बिना नम्बर की बुलेट व एक अन्य बाईक को किया सीज
उरई जालौन जनपद जालौन के मुख्यालय उर ई मे सर्वाधिक चर्चित स्टेशन रोड पर यातायात प्रभारी विजय वहादुर सिंह ने चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान।
जिसमे ब्लैक फिल्म, बिना हैलमेट, सीट बेल्ट, बाईक पर तीन सवारी, प्राईवेट कार द्वारा सवारी ढोना, शराब पीकर वाहन चलाना आदि पर विशेष ध्यान दिया गया
शराब पीकर वाहन चलाने वालो की ब्रीथ ऐनेलाईजर के माध्यम से चैकिंग भी करायी गयी जो नशे की हालत मे पाये गये उनका चालान किया गया!
इस क्रम मे एक बुलेट व एक बाईक को नम्बर न होने के कारण सीज किया गया!
यातायात विभाग का यह अभियान लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।
Focus News 24×7 के लिए ओमप्रकाश उदैनिया की रिपोर्ट





