उम्र 5 वर्ष बच्चे की खुले गड्ढे में गिर कर डूबने से दुखद निधन ।
झांसी के नगर मोठ की मोठ भांडेर रोड स्थित शाहपुर बस स्टैंड पर घट गई एक छोटे बच्चे के साथ बड़ी दुर्घटना।
गांव के निर्माणाधीन मकान जिसमें करीब 2 वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा था उसमें लैट्रिन का गड्ढा बना था पानी से भरा हुआ व लापरवाही से खुला पड़ा था जिसके किनारे गांव के बच्चे खेल रहे थे
इसी बीच पड़ोस के बच्चे गोपाल सोनी उम्र 5 वर्ष की खुले गड्ढे में गिर कर डूबने से दुखद निधन हो गया।
इस प्रकार की लापरवाही से एक बच्चे की दुखद मृत्यु हुई और यह घटना ही बड़ी दुखद है ऐसे गड्ढे लापरवाही से खुले होने की वजह से और भी कई जगह यह घटनाएं देखने को मिली है काश ऐसा ना हो और न ही किसी के परिवार का चिराग बुझ जाए ऐसी लापरवाही ना कीजिए कि किसी के घर का चिराग ही बुझ जाये। इस पर पुलिस अपनी क्या कार्रवाई करती है क्या होता है लेकिन मेरी संवेदनाएं मृतक व दुखित परिवार के साथ हैं।
फोकस न्यूज़ 24×7 से अनुराग तिवारी की रिपोर्ट।




