स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दिया गया प्रशिक्षण
उरई जालौन मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज मे फायर सर्विस से आये प्रशिक्षक राजेश तिवारी ने विद्यार्थियो और स्टाफ जनो को आग लगने पर सुरक्षा के उपाय देकर प्रशिक्षण दिया।
घरेलू सिलैण्डर मे रिसाव या अन्य कारणो से आग लग जाय तो कैसे वचाव किया जाय इस पर उन्होने प्रयोग करके समझाया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, अशोक द्विवेदी,शारीरिक प्रमुख रामबाबू स्वामी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा




