बैतालपुर में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
■ किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
देवरिया जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कृषि कल्याण केन्द्र, बैतालपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्यप्रताप शाही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ श्याम बिहारी गुप्ता उपस्थित रहे। कृषि कार्यशाला सह प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विभागों से आए कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में विधायक सदर शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा पवन मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्य, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. मान्धाता सिंह, डॉ. कमलेश मीणा, डॉ. संतोष चतुर्वेदी, अन्य कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनपद के सभी विकास खंडों से आए कृषक उपस्थित रहे।





