मिशन शक्ति अभियान 3’0 के तहत पुलिस अधीक्षक ने दिया संदेश
गांव गांव मे गोष्ठियो के माध्यम से किया जायेगा जागरूक।
उरई जालौन मिशन शक्ति अभियान 3’0 के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा ने कहा कि शासन की मंशा नुसार महिलाओ को सुरक्षा प्रदान करने और उन्हे जागरूक करने के लिये गांव गाव गोष्ठियां आयोजित की जायेगी।
उधर सी ओ सदर गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने डकोर में मिशन शक्ति अभियान 3.0 के तहत चौपाल का आयोजन कर पुलिस एवं महिलाओं के मध्य समन्वय स्थापित कर, राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विशेषतया महिला अपराध से सम्बन्धित विभिन्न धाराओं एवं प्रक्रिया तथा विभिन्न हेल्प लाइन सेवाओं यथा- (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) इत्यादि की जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया । थानाध्यक्ष योगेन्द्र पटेल भी मौके पर उपस्थित रहे।




