हिन्दू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट के तत्वाधान में हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हुई भागवत कथा, कराया भंडारा ।

 

बडी माता मन्दिर प्रांगण उरई चल रही भागवत कथा शनिवार को संपन्न हो गई। कथा समापन के दौरान यज्ञ और भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन हिंदू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट की ओर से करवाया गया था। जिसमें सभी राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे और महाराज जी से सनातन धर्म को मजबूत बनाने हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया ।
कथा व्यास आचार्य विशाल कृष्ण शास्त्री ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। विशाल कृष्ण शास्त्री ने चैनल के माध्यम से वार्ता करते हुए कहा कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। सनातन धर्म में एकता का भाव प्रबल होता है।
दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।

उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।

कथा संचालक रमाकांत दुबे ने बताया कि भंडारे के प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु 

दूसरा सा का अर्थ साक्षात व

तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन।

जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है।

राष्ट्रीय संरक्षक प्रभात त्रिवेदी पंडित अशोक पचौरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सी डी परमार राष्ट्रीय महासचिव हिंदू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया ने बताया मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है।
कथा समापन के दिन शनिवार को विधिविधान से पूजा करवाई।
दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया।
इसमें यजमान श्रीमती रेखा रणजीत सिंह लाल जी ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। शहर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली। साथ रही रचना दुबे जिलाध्यक्ष अर्चना शुक्ला जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूर्णिमा शर्मा कुसुमलता सिंह संध्या श्रीवास्तव प्रमोद मिश्रा कार्यक्रम संयोजक सुनीता तिवारी गीता सिंह जादौन सरिता कुशवाहा आरती गुप्ता सुनीता सिंह
पूजन के बाद दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया।
हवन उपरांत फोकस न्यूज 24×7 के प्रधान संपादक विनय कुमार पचौरी का पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदानियां लल्लनटॉप की जिला संवाददाता कार्तिकेय गुबरेले उरई दैनिक अयोध्या टाइम्स दैनिक समय सवेरा से आये हुये पत्रकारो को सम्मान पट्टिका उड़ाकर स्मृति चिन्ह हिंदू सनातन एकता संगठन ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
वहीं हिंदू सनातन एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा करीब 150 हिंदू संगठनों के साथ मिलकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का रोडमैप तैयार करेगी। यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से यह जाहिर है कि लोग हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। उन्होंने कहा कि योगी हमेशा हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं

उन्होंने कहा कि जब संविधान में बदलाव कर सेक्युलर शब्द जोड़ा जा सकता है तो फिर इसी तरह हिंदू राष्ट्र शब्द भी जोड़ना चाहिए।

आगे इस पर चर्चा होगी कि भारत का भविष्य क्या है- इस्लामिक स्टेट या हिंदू राष्ट्र।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters