मेहनत और लगन के दम पर कर सकते है साकार अपने सपने-विजयलक्ष्मी गौतम

रिपोर्ट  : असगर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

  • श्री रैनाथब्रह्मदेव महाविद्यालय पर टैबलेट एवम स्मार्ट फोन वितरण समारोह को किया सम्बोधित। 
  • विजयलक्ष्मी राज्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में स्मार्टफोन से देश के युवा छात्र स्वयं को स्मार्ट बना सकेंगे
  • सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हो रहा  देश और प्रदेश का विकास कहा विजय लक्ष्मी गौतम ने

सलेमपुर (देवरिया)। शनिवार को यहां के श्री रैनाथब्रह्मदेव महाविद्यालय पर टैबलेट एवम स्मार्ट फोन वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि ‘मेहनत और लगन के बल पर व्यक्ति अपने सपने साकार कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। इस डिजिटल युग में स्मार्टफोन से देश के युवा छात्र स्वयं को स्मार्ट बना सकेंगे।

आप आधुनिक युग मे डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई पूरी करें इसी से इसकी सार्थकता पूरी होगी। उन्होंने भाजपा सरकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम मुख्यमंत्री योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरूप जी महाराज ने कहा कि स्मार्टफोन का सही तरीके से प्रयोग करना है इसको दुरूपयोग से बचना होगा।

प्रबन्धक दीनदयाल मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रमेश मिश्र ने किया। अध्यक्षता प्रचार्य ईन्द्रदेव पाण्डेय ने की।

आयोजन को मण्डल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, अशोक पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, बचनदेव गोंड़, अजय दुबे वत्स, विनय पाण्डेय, धनञ्जय चतुर्वेदी, ओमप्रकाश यादव, करुणेश सिंह, वीरेन्द्र कुशवाहा, अवधेश यादव, सुनील यादव सनेही, शेषनाथ भाई, आशुतोष तिवारी, अनूप उपाध्याय, विकास रौनियार, अमरनाथ सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अनूप उपाध्याय, इन्द्रजीत मौर्या, अनिल ठाकुर, विनोद ठठेरा, प्रकाश पाण्डेय, अमन गुप्ता, अविनाश यादव, आदित्य पटेल, आनन्द गौतम, मोहित मद्देशिया, अशोक नाथ तिवारी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Share.